खींवसर: पांचौड़ी थाना पुलिस ने 15 माह से फरार चल रहे एक आरोपी को बीकानेर से गिरफ्तार किया
नागौर के खींवसर के पांचौड़ी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कारवाई में 15 माह से फरार चल रहे एक आरोपी कमल को आज मंगलवार को बीकानेर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में पूर्व में एक आरोपी अशोक को गिरफ्तार किया था उस समय आरोपी कमल मौके से फरार हो गया । वहीं आज कमल को 15 माह बाद बीकानेर से गिरफ्तार किया है।