खींवसर: तांतवास गांव में दलित परिवार के साथ मारपीट का सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
नागौर जिले के खींवसर के पांचौड़ी थाना क्षेत्र के तांतवास गांव में एक दलित परिवार के साथ मारपीट करने का बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि खेत की मेड़ के विवाद को लेकर दोनों ही पक्षों में कहासुनी हुई ।और इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठियों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया।