खींवसर: पांचौड़ी थाना पुलिस ने जोधपुर से पांच हजार के ईनामी वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
नागौर जिले के खींवसर की पांचौड़ी थाना पुलिस ने बुधवार को वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कारवाई करते हुए पांच हजार के ईनामी वांछित आरोपी पारस को जोधपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर 15-09-2023 को दो व्यक्तियों का अपहरण कर 34 क्विंटल जीरे से भरी पिकअप गाड़ी लूट ली थी।