खींवसर: खींवसर विधायक ने आज खींवसर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
नागौर जिले के खींवसर विधानसभा के विधायक रेवंतराम डांगा आज सोमवार को खींवसर क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान खींवसर क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत की। वहीं खींवसर में जगह जगह खींवसर के विधायक रेवंतराम डांगा का स्थानीय लोगों व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।