सिरसागंज: नगर में धूमधाम से मनाया गया दीपावली का पर्व, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया पूरा शहर, लोगों ने पूजा-अर्चना कर मांगी समृद्धि
दीपों का पावन पर्व दीपावली फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोगों में त्योहार के प्रति खासा उत्साह देखा गया। सुबह से ही खरीदारी और पूजन की तैयारी शुरू हो गई। वहीं शाम होते ही घरों दुकानों और प्रतिष्ठानों को दीपों, विद्युत झालरों व रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया।