कोलेबिरा: बारिश के बीच महिला हॉकी का रोमांच
कोलेबिरा के पोगलोया स्कूल मैदान में मंगलवार शाम 5 बजे झमाझम बारिश के बीच जिला स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया। टुटीकेल पंचायत की टीम ने लचरागढ़ को 2-1 से हराकर खिताब जीता। बारिश के बावजूद खिलाड़ियों का उत्साह कम नहीं हुआ। प्रतियोगिता में शादीशुदा महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य महिला खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ स्थानीय भाषा