कौशांबी में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपये की ठगी का आरोप!
📍 चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव का मामला।
एसडीएम कोर्ट में अर्दली की नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लाख रुपये लेने का आरोप सामने आया है।
पीड़ित रूपेन्द्र सिंह ने राजेश साहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि मार्च 2021 में उन्हें घर बुलाकर दो लाख रुपये लिए गए थे।
आरोप है कि छह महीने तक क्षय रोग प्रशिक्षण में काम भी कराया गया, लेकिन कोई वेतन नहीं दिया गया।
पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई करने और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है।
⚖️ अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या सामने आता है और पीड़ित को कब न्याय मिलता है।
आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।
#Kaushambi #Charwa #FraudCase #JobFraud #KaushambiPolice KaushambiNews UPNews BreakingNews Justice