कनैली सीएचसी पहुंचे सीएमओ डॉ. संजय कुमार, अस्पताल की व्यवस्थाओं का किया सघन निरीक्षण, अधीक्षक के कार्यों से दिखे संतुष्ट!
कौशांबी के कनैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने अधीक्षक मुक्तेश द्विवेदी की मौजूदगी में निरीक्षण किया।
इस दौरान सीएमओ ने लैब, कोल्ड चेन रूम, इमरजेंसी वार्ड, लेबर वार्ड, फार्मेसी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और डेंटल कक्ष सहित अस्पताल के विभिन्न विभागों की व्यवस्थाएं परखीं।
मरीजों और गर्भवती महिलाओं से मुलाकात कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम और आयरन की गोलियां लेने का सही तरीका भी बताया।
इसके बाद सीएचओ, एएनएम, फार्मासिस्ट और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं और अधीक्षक के कार्यों को लेकर सीएमओ संतुष्ट नजर आए।
📍 कनैली, कौशांबी
#KaushambiNews #CHCKanaili #CMOKaushambi #स्वास्थ्यविभाग #Kanaili AmanKesharwani