स्विफ्ट डिजायर से पहुंचे शातिर चोर, घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो लेकर हुए फरार: CCTV और टोल प्लाजा कैमरे में कैद हुई वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
गया: गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। डेल्हा बस स्टैंड के समीप देर रात अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक स्कॉर्पियो को चोरी कर लिया। हैरानी की बात यह है कि चोर एक स्विफ्ट डिजायर कार से मौके पर पहुंचे थे और पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। चोरी के बाद आरोपी स्कॉर्पियो लेकर गया-पटना मार्ग की ओर फरार हो गए। रास्ते में जहानाबाद टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी दोनों वाहन नजर आए हैं, जिससे पुलिस को जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
#gayadastak
#GayaNews
#गयाजी
#गया_हो
#CrimeNews
#चोर
#chores
#GayaPolice