इटारसी: तवानगर विद्यालय को स्वच्छता एवं हरित विद्यालय सर्वे में प्रदेश में पांचवां स्थान मिला, मंत्री ने किया सम्मानित
शासकीय आदर्श आवासीय विद्यालय तवानगर ने स्वच्छ एवं हरित विद्यालय सर्वे में प्रदेश स्तर पर शनिवार को पांचवां स्थान प्राप्त किया है। रविवार सुबह करीब 11 बजे विद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यह विद्यालय केसला विकासखंड के सुदूर अंचल में तवा डैम के समीप स्थित है। मध्यप्रदेश के 200 से अधिक विद्यालयों के इस सर्वे में नर्मदापुरम जिले से स्थान पाने वाला विद्यालय है।