इटारसी: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 4 पर RPF जवान ने चलती ट्रेन से उतरते समय महिला की जान बचाई, सीसीटीवी में कैद
इटारसी रेलवे स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान की ने महिला की जान बचाई। घटना का वीडियो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो शुक्रवार शाम 4 बजे सामने आया है।पूरी घटना बुधावार की बताई जा रही है जब प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर एक महिला चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रही थी। जानकारी के मुताबिक महिला गलती से गलत कोच में चढ़ गई ।