इटारसी: जयस्तंभ चौक पर बसों का स्टॉपेज शुरू होने के बाद कांग्रेस नेता ने भूख हड़ताल समाप्त की
इटारसी के जयस्तंभ चौक पर गुरुवार सुबह से शुरू हुई कांग्रेस सेवा दल यंग बिग्रेड प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी की भूख हड़ताल दोपहर करीब 3 बजे मांगे मान लेने के बाद समाप्त कर दी गई। इस दौरान उन्हें बस संचालक एवं बस कंडक्टरों एवं व्यापारियों ने उन्हें फूल माला पहनाकर सम्मान कर उन्हें जूस पिलाकर भूख हड़ताल सम्पता कराई।