मसूरी में भद्रराज मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने की मांग
मसूरी। ऐतिहासिक भद्रराज मंदिर में आयोजित दो दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने भगवान भद्रराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। मेले के चलते मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।
मंदिर समिति के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में भद्रराज मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ी है। धार्मिक मान्यताओं के चलते यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। मंदिर का प्राकृतिक वातावरण भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है, जिससे यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण बनता जा रहा है।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मेले और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में क्षेत्र में सड़क, पेयजल, पार्किंग, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर किए जाने की जरूरत है। उन्होंने सरकार से भद्रराज मंदिर को धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की।
समिति का कहना है कि सुविधाओं के विस्तार से श्रद्धालुओं को राहत मिलने के साथ स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे और भद्रराज क्षेत्र मसूरी के पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान बना सकेगा।
#cmuttrakhkhand #BJPNEWS #congressnews #GaneshJoshi #Congressman #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #ganesh #uttarakhand
Mussoorie, Dehradun | Aug 17, 2026