जालोर में गणेश चतुर्थी पर निकली भव्य शोभायात्रा, डीजे पर भजनों के बीच झूमे युवा : जालोर में सोमवार को गणेश चतुर्थी पर सनातन महोत्सव समिति की ओर से तिलक द्वार स्थित भारत माता चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। संत-महात्माओं की मौजूदगी में शुरू हुई शोभायात्रा में भगवान गणपति की प्रतिमाओं के साथ विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक झांकियां सजाई गईं। डीजे पर बजते भजनों के बीच युवा नाचते-गाते हुए भक्ति में झूमे, वहीं बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों ने भाग लिया। सेवा भारती के बाल संस्कार केंद्रों के बच्चों ने देवी-देवताओं का रूप धारण कर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जो विशेष आकर्षण रहीं। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रामदेवजी मंदिर पहुंची, जहां भगवान गणपति की महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ।
Jalor, Jalor | Sep 15, 2026