जालोर के अनिल का भारतीय ग्रेपलिंग कैंप में चयन : जालोर। वीर वीरमदेव स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ी अनिल पुत्र किशोर कुमार का अंतरराष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के लिए भारतीय कैंप में चयन हुआ है। वर्ल्ड ग्रेपलिंग एसोसिएशन की ओर से 19 से 21 सितंबर तक इस्तांबुल (तुर्की) में प्रतियोगिता होगी, जिसमें राजस्थान के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। प्रतियोगिता की तैयारी के लिए 14 से 19 सितंबर तक गुड़गांव में भारतीय कैंप आयोजित किया जा रहा है, जिसमें शामिल होने अनिल 13 सितंबर को रवाना हुए।
अनिल की उपलब्धि पर रोटरी क्लब जालोर और महिला थाना जालोर ने सम्मान समारोह आयोजित कर माला-साफा पहनाकर सम्मान किया और शुभकामनाएं दीं। राजस्थान ग्रेपलिंग संघ सहित खेलप्रेमियों ने अनिल को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
Jalor, Jalor | Sep 14, 2026