किसानों के खातों से KCC राशि निकालने का आरोप, 3 महीने से भुगतान नहीं : मालगढ़ ग्राम सेवा सहकारी समिति से जुड़े किसानों ने व्यवस्थापक पर KCC ऋण की राशि खातों से निकालने के बाद भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया। किसानों का कहना है कि कुछ राशि करीब 3 महीने से, जबकि कुछ किसानों का भुगतान 2-3 साल से लंबित है। आरोप है कि व्यवस्थापक ने अंगूठा लगवाकर खातों से राशि निकाली और 2 दिन में भुगतान का भरोसा दिया, लेकिन राशि नहीं दी। किसानों ने गेहूं देने के नाम पर भी अंगूठा लगवाकर खातों से राशि निकालने और मांगने पर कथित धमकियां देने के आरोप लगाए। मंगलवार को किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच, कार्रवाई व राशि दिलाने की मांग की।
Jalor, Jalor | Sep 15, 2026