Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh
faggansinghofficial
No video available
492
11
केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते जी की अपील... राष्ट्रीय जनजाती गौरव दिवस 15 नवंबर... भोपाल चलो...भोपाल चलो....
1.2m views |
Madhya Pradesh, India
| Nov 13, 2021
MORE NEWS
Dindori, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026
जिला पोषण समिति की बैठक में पोषण एवं बाल विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा संबंधित विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अपार आईडी, आभा आईडी, टेक होम राशन (टीएचआर), हाई रिस्क चाइल्ड मॉनिटरिंग (एचसीएम), शाला पूर्व गतिविधियों, आंगनवाड़ी केन्द्रों में विद्युत कनेक्शन, स्वच्छ पेयजल एवं क्रियाशील शौचालयों की उपलब्धता की समीक्षा की गई। साथ ही एफआरएस, समग्र सत्यापन तथा पोषण ट्रेकर में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के पंजीयन की दैनिक प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने पोषण ट्रेकर के माध्यम से आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन की स्थिति एवं संपर्क एप के आधार पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति की भी समीक्षा की। इसके अतिरिक्त गंभीर कुपोषित (एसएएम), मध्यम कुपोषित (एमएएम) एवं कम वजन वाले बच्चों की स्थिति, पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी), प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा (सीबीई) तथा ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (व्हीएचएसएनडी) की मासिक प्रगति की भी विस्तृत जानकारी ली गई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोषण एवं बाल विकास से जुड़ी सभी गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्रों की नियमित मॉनिटरिंग एवं पोषण संबंधी सूचकांकों में सुधार के लिए विशेष प्रयास करने पर भी जोर दिया। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, महिला बाल विकास अधिकारी श्री श्याम सिंगौर, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमन परस्ते, समस्त सुपरवाईजर सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। #anjupavanbhadoriya #dindori #JansamparkMP
Dindori, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं छात्र कल्याण संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डिंडौरी में कक्षा 6वीं से 12वीं तक शिक्षा प्रदान की जाती है। विद्यालय सीबीएसई से संबद्ध है तथा इसकी कुल स्वीकृत क्षमता 480 विद्यार्थियों की है, जिसमें 240 सीटें छात्रों एवं 240 सीटें छात्राओं के लिए निर्धारित हैं। विद्यालय का संचालन राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति, भोपाल द्वारा किया जाता है। विद्यालय में केवल अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता है। नवीन शैक्षणिक सत्र में कक्षा 6वीं के लिए 30 बालक एवं 30 बालिका सहित कुल 60 सीटों पर प्रवेश की व्यवस्था है, जिसमें 5 प्रतिशत सीटें दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए आरक्षित हैं। अन्य कक्षाओं में रिक्त सीटों पर समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार प्रवेश प्रदान किया जाता है। बैठक में जानकारी दी गई कि वर्तमान में विद्यालय में 239 छात्र एवं 238 छात्राएं अध्ययनरत हैं। इस प्रकार कुल 477 विद्यार्थियों का नामांकन दर्ज है। समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए यूनिफॉर्म, शिक्षण सामग्री एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु समय रहते अनुमोदन की प्रक्रिया पूर्ण की जाए। उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूक एवं प्रेरित करने पर जोर दिया। साथ ही छात्र-छात्राओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास पर विशेष ध्यान देने तथा उन्हें नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने के लिए जागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित, अनुशासित एवं प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध कराना विद्यालय प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमन परस्ते सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। #anjupavanbhadoriya #dindori #JansamparkMP
Dindori, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026
"पीएम स्वनिधि योजना से मिला ऋण मेरे व्यवसाय को नई गति देने में मददगार साबित हुआ , आज मेरी आय बढ़ी है और आत्मनिर्भरता की ओर कदम मजबूत हुए हैं " श्रीमती रोमा गुप्ता, डिंडोरी स्वरोजगार को सशक्त बनाकर छोटे व्यवसायियों के सपनों को नई उड़ान दे रही है पीएम स्वनिधि योजना। #12YearsOfSeva #12YearsOfGaribKalyan #PMSVANidhi #AtmanirbharBharat #ViksitMadhyaPradesh Dindori JansamparkMP PMModi DrMohanYadav
Dindori, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026
"पहले पानी के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता था, अब घर में ही नल से शुद्ध जल मिल रहा है " सुचित्रा बनाफर, ग्राम सुबखार हर घर जल योजना से ग्रामीण परिवारों का जीवन हुआ आसान। स्वच्छ पेयजल की सुविधा से समय की बचत और बेहतर स्वास्थ्य का मार्ग प्रशस्त हुआ। #12YearsOfSeva #12YearsOfGaribKalyan #HarGharJal #JalJeevanMission #ViksitMadhyaPradesh #Dindori #JansamparkMP #PMModi #DrMohanYadav
Dindori, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026
11