कांकेर जिले सहित छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों में आज से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो गई है. जिला मुख्यालय से सटे ग्राम अलनिपारा में ग्रामीण किसानों ने तराजू और धान की बालियों की पूजा के बाद धान खरीदी की शुरुआत की गई. धान खरीदी के लिए जिले में 1 लाख 3 हजार 5 सौ 76 किसानों ने पंजीयन कराया है. किसानों की सुविधा के लिए 163 खरीदी खोले गए है. जिसमे 14 नवीन केंद्र भी शामिल है. इन केंद्रों में किसान खरीदी के लिए पंजीयन कराकर अपनी उपज बेचेंगे. खरीदी केंद्रों में लगातार अधिकारी कर्मचारी दौरा कर रहे है ताकि किसानों को किसी प्रकार की तकलीफे ना हो. वही धान बेचने गए किसान का कहना है कि इस बार मौसम की मार ने किसानों को परेशान किया है लेकिन खुशी इस बात की है कि उनकी मेहनत की उपज को सरकार अच्छे दाम में खरीद कर किसानों को राहत दे रही है.
#thelivenews #viralvideos #brekingnews #shorts #reels