कांकेर शहर के शीतलापारा वार्ड में 2 नवंबर की देर रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल युवक आयुष आनंद की इलाज के दौरान मौत हो गई है। आपसी रंजिश के चलते आरोपी अनमोल सारथी ने आयुष आनंद पर धारदार चाकू से हमला किया था। घटना के बाद घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए राजधानी रायपुर रेफर किया गया था। रायपुर में उसका इलाज जारी था, लेकिन जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए आखिरकार आयुष आनंद ने दम तोड़ दिया।
दरअसल, 2 नवंबर की देर रात कांकेर शहर के शीतलापारा वार्ड में आपसी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी अनमोल सारथी ने आयुष आनंद पर धारदार चाकू से हमला कर दिया था। चाकू के हमले में आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था।
वहीं, घटना के बाद
Kanker, Kanker | Nov 15, 2026