कायमगंज: फुलझड़ी जलाने से रोकने पर युवक से मारपीट, सिरौली में दीपावली पर हुई घटना, प्रमोद शर्मा ने दो लोगों के खिलाफ की शिकायत
नवाबगंज थाना क्षेत्र के सिरौली गांव में दिवाली पर बच्चों को फुलझड़ी जलाने से रोकने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विरोध करने पर पड़ोस में रहने वाले युवक ने साथियों के साथ मिलकर प्रमोद शर्मा से मारपीट की। प्रमोद ने दो लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थाना कादरीगेट के मसेनी चौराहा निवासी प्रमोद शर्मा पत्नी बबली के साथ दिवाली मनाने अपनी ससुराल सिरौली आए थे।