शमशाबाद के गांव फरीदपुर सैदवाड़ा निवासी 45 वर्षीय मनीष गंगवार कायमगंज में एक शादी समारोह से बाइक से कर लौट रहे थे। तभी गांव पपड़ी खुर्द के पास गुरुवार रात लगभग 10 बजे अज्ञात वाहन ने मनीष की बाइक में टक्कर मार दी।अज्ञात वाहन का पहिया मनीष के सिर से गुजर गया। जिससे उनका शरीर क्षत-विक्षत हो गया और मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।