कायमगंज: गांव छोटी खजुरिया निवासी 13 वर्षीय किशोरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसी, अस्पताल में भर्ती कराया गया
कायमगंज कोतवाली के गांव छोटी खजुरिया निवासी मेघनाथ की 13 वर्षीय पुत्री नेहा अपनी बकरियों के लिए खेत में खड़े गूलर के पेड़ से टहनियां तोड़ रही थी। पेड़ के ऊपर से हाई टेंशन लाइन गुजर रही थी। इसी दौरान वह किसी तरह लाइन के संपर्क में आ गई और पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से झुलस गई। स्थानीय लोगों ने नेहा को सीएससी कायमगंज में भर्ती कराया है।