लखीसराय: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर ज़ोर
लखीसराय। जिला मुख्यालय स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी शिवम कुमार ने की। शुक्रवार की रात्रि 8:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोजित इस बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के अंचल निरीक्षक एवं थाना अध्यक्ष उपस्थित रहे।