मंझनपुर: बल्लहा में दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा, देर रात थाने में की गई शिकायत
करारी थाना क्षेत्र के बल्लहा निवासी रामकैलाश ने रविवार रात 8 बजे बताया कि पड़ोसी दबंगों से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर रविवार की सुबह वह गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।