मंझनपुर: जिला के 29 पीएचसी केंद्रों पर आरोग्य मेले में 1310 मरीजों का इलाज किया गया
जिले के 29 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार 3 बजे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें करीब 1300 मरीजों का इलाज किया गया। गंभीर रोगियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पात्रों के गोल्डेन कार्ड बनाए गए। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हिंद प्रकाश मणि ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेलरहा पश्चिम,अजुहा, अलीपुर जीता व शमसाबाद का निरीक्षण किया।