मंझनपुर: फैजीपुर गांव के समीप तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, 5 लोग हुए घायल
करारी से एक ई-रिक्शा रविवार की दोपहर करीब 1 बजे सवारियां भरकर बैशकांटी जा रहा था। फजीपुर गांव के समीप पीछे से आए खाली डंपर ने उसमें टक्कर मार दी। मामूली टक्कर में ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उस पर सवार करारी निवासी राकेश, मोहन, अषाढ़ा निवासी प्रदीप, महावा निवासी सुदामा व बैशकांटी निवासी मनमोहन को चोटें आई हैं।