मंझनपुर: मडूकी गांव में भैंस बांधने का विरोध करने पर दबंगों ने युवती को पीटा, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
मडूकी गांव की रहने वाली रन्नो देवी ने रविवार को समय 3 बजे बताया कि गुरुवार को वह अपनी भैंस को चारा खिलाकर बाहर बांधने गई थी। वहीं मौजूद दूसरे पक्ष के चार-पांच लोगों ने भैंस बांधने से मना किया। विरोध करने पर उन लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि जमीन में पटक कर उसे पीटा गया है। शोरगुल सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर मामले को शांत कराया।