मंझनपुर: जिला मुख्यालय छोड़ने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई, डीएम ने कहा समय-समय पर कराई जाएगी जांच
जिला मुख्यालय छोड़ कर गायब होने वाले अफसरों पर डीएम मधुसूदन हुलगी ने दबाव बनाना शुरू कर दिया है। सभी अधिकारियों को रविवार रात आठ बजे हिदायत दी गई है कि रात्रि निवास मुख्यालय में ही करेंगे। इसकी वह समय समय पर जांच कराएंगे। यदि बिना अनुमति अधिकारी मुख्यालय से गायब मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। जिससे अधिकारियों में हड़कप मचा हुआ है।