मंझनपुर: महाकुंभ में आग लगने की सूचना मिलने पर जिले के कल्पवास करने वाले लोगों के परिजन हुए परेशान
प्रयागराज महाकुम्भ मेले में रविवार को लगी आग की दहशत पड़ोसी जनपद कौशाम्बी तक देखने को मिली। कल्पवास करने वालों के परिजन अग्निकांड की जानकारी होते ही परेशान हो गए। अपनों की कुशलक्षेम जानने के लिए फोन मिलाना शुरू कर दिया। किन्हीं कारणों से फोन नहीं मिला तो शहर में रहने वाले रिश्तेदारों से संपर्क कर उनसे तत्काल वहां पहुंचने का आग्रह किया।