फिरोज़ाबाद: नगला भूड़ में पत्नी से विवाद के बाद पति ने जहर खाकर आत्महत्या की
थाना एका क्षेत्र नगला भूड़ निवासी रामबरन कश्यप का मंगलवार को पत्नी पूजा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी तनाव में आकर उसने कीटनाशक दवा पी ली। तबीयत बिगड़ते ही पत्नी ने घटना की सूचना थाना एका पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष संजुल पांडे मौके पर पहुंचे और परिजनों की मदद से रामबरन को गंभीर हालत में सीएचसी भेजा, जहां से अस्पताल, वहां दम तोड़ दिया।