सिहोरा: सिहोरा और खितौला में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व
सिहोरा के खितौला में छठ महापर्व का सोमवार सुबह आस्था और उल्लास के साथ समापन हुआ। हिरन नदी के घाट पर तड़के से ही व्रतधारियों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुट ने लगी परिवार और रिश्तेदारों के साथ पहुंचे व्रतधारीयों ने उगते सूर्य को अर्ध्य दिया और छठ मैया की विधि विधान से पूजा अर्चना की इसके साथ ही चार दिवसीय छठ व्रत का पारायण किया गया।