पटियाली: दीपावली पर पटियाली बाजार में पुलिस ने की पैदल गश्त, व्यापारियों को दिए सुरक्षा निर्देश
पटियाली। दीपावली पर बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए गुरुवार शाम इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने व्यापारियों से प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरे चालू रखने और संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की और संभ्रांत नागरिकों से त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की।