पिपरा: हरिहरगंज बिंदा रिसोर्ट में राष्ट्रीय नाई महासभा का जिला स्तरीय कार्यक्रम, सम्मेलन में उठीं कई मांगें
Pipra, Palamu | Sep 26, 2026 राष्ट्रीय नाई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद गांधी ने कहा कि नाई समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने की जरूरत है. शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में समाज को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट प्रयास करना होगा. समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है. वे शनिवार के शाम 4:00 बजे हरिहरगंज के बिंदा रिसॉर्ट में संबोधित कर रहे थे।