कुंडा: कुंडा में यादव बंधुओं पर कसा शिकंजा, मानिकपुर थाने में तीसरे भाई दीपक पर दर्ज हुआ मुकदमा
कुंडा में राजा भैया से सियासी दूरी के बीच समाजवादी पार्टी के नेता गुलशन यादव के परिवार पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। एक भाई के जेल में होने के बाद अब तीसरे भाई दीपक यादव पर मानिकपुर थाने में मंगलवार दोपहर 2 बजे धमकी और आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जिससे इलाके में सियासी चर्चाएं तेज हैं।