दादरी: सेक्टर-154 में निर्माणाधीन कंपनी की साइट की पांचवी मंजिल से गिरकर युवक की मौके पर हुई मौत, घटना की जांच में जुटी पुलिस
नोएडा के सेक्टर-154 में मंगलवार देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक निर्माण अधीन कंपनी की साइट की पांचवी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मूल रूप से वसीम के रूप में हुई है।