दादरी: सेक्टर-100 में किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन, जिलाधिकारी मनीष वर्मा व प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम रहे मौजूद
नोएडा के सेक्टर 100 में मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान जिला अधिकारी मनीष वर्मा नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम व अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। जिला अधिकारी मनीष वर्मा ने बताया है की जिला प्रशासन द्वारा शासन द्वारा वृक्षारोपण को लेकर निर्धारित किए गए लक्ष्य का 70% लक्ष्य पूरा कर लिया गया है।