दादरी: पुलिस ने एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को सेक्टर-28 से किया गिरफ्तार, मौके से 138 क्वार्टर अवैध शराब हुई बरामद
नोएडा के सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मंगलवार को एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 138 क्वार्टर अवैध शराब बरामद कर ली है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से राजा कुमार के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का शराब तस्कर है जो बाहर के राज्यों से अवैध शराब लाकर जनपद में सप्लाई कर रहा था।