दादरी: सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर आप पार्टी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की रिहाई को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन
नोएडा के सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर मंगलवार को आप पार्टी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की रिहाई को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आप पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों ने गौतम बुद्ध नगर के सिटी मजिस्ट्रेट को विभिन्न मांगों का राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर सीएम की रिहाई की मांग की है।