दादरी: बरौला गांव में दसवीं कक्षा के छात्र ने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर की आत्महत्या, घटना की जांच में जुटी पुलिस
नोएडा के बरौला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दसवीं कक्षा के छात्र ने घर में कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक छात्र की पहचान रूप से 17 वर्षीय शिवम के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा छात्र के आत्महत्या करने का कारण पता किया जा रहा है।