दादरी: बादलपुर क्षेत्र में स्थित कावड़ शिविर का एडीसीपी राजीव कुमार गुप्ता ने किया निरीक्षण, आयोजकों को किया निर्देशित
गौतमबुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर मंगलवार को एडीसीपी राजीव कुमार गुप्ता ने बादलपुर क्षेत्र में स्थित कावड़ शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीसीपी राजीव कुमार गुप्ता ने कावड़ियों से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली,वहीं राजीव कुमार गुप्ता ने शिविर के आयोजकों को सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए निर्देशित किया है।