चानन: मननपुर बस्ती से चानन पुलिस ने शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया
चानन थाना के पुलिस ने मननपुर बस्ती से इसी गांव के रहने वाले अशोक लहरी के पुत्र गोपी कुमार को 3 लीटर महुआ शराब एवं 1.02 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गुरुवार अपराह्न 2 बजे शराब तस्कर को चानन थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पीटीसी अरविंद कुमार के द्वारा चानन थाना में कांड संख्या 142/ 26 दर्ज कराया गया है.