कांके: कांके के अरसंडे पंचायत में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन कांके विधायक ने किया
Kanke, Ranchi | Dec 16, 2024 कांके के अरसंडे पंचायत मे धान अधिप्राप्ति केंद्र का सोमवार शाम करीब पांच बजे कांके विधायक सुरेश बैठा ने उद्घाटन किया। इस दौरान कांके विधायक सुरेश बैठा ने किसानो से बातचीत कर उनकी समस्याओं को भी सुना और उनकी समस्याओं से अवगत होने के बाद कांके विधायक सुरेश बैठा ने संबंधित अधिकारियो से फोन पर बात कर किसानो की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया।