कांके: समाहरणालय में उपायुक्त के निर्देश पर अनुभाजन पदाधिकारी ने सभी डीलर इंचार्ज के साथ बैठक की
Kanke, Ranchi | Dec 16, 2024 उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अनुभजन पदाधिकारी मोनी कुमारी ने रांची के सभी डीलर इंचार्ज के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने झारखण्ड राज्य खाध सुरक्षा अधिनियम योजना के तहत ग्रीन राशन कार्डधारी का माह नवंबर, दिसम्बर और जनवरी का राशन वितरण प्रतिशत में सुधार लाने का निर्देश दिया।