कांके: रांची के दशमफॉल और बुंडू थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती नष्ट की गई
Kanke, Ranchi | Dec 16, 2024 रांची के दशमफाॅल थाना क्षेत्र और बुंडू थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब पांच बजे अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया बता दें कि ग्रामीण एसपी के निर्देश पर दशमफाॅल थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की लगभग 02 एकड़ खेत को ट्रैक्टर से जोत कर और पुलिस की मदद से नष्ट किया गया।वहीं बुंडू थाना क्षेत्र में लगभग एक एकड़ में लगे अवैध अफीम के पौधे को नष्ट किया गया।