कांके: कांग्रेस भवन से प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा- 18 दिसंबर को करेंगे राजभवन मार्च
Kanke, Ranchi | Dec 16, 2024 रांची स्थित कांग्रेस भवन में सोमवार शाम करीब पांच बजे प्रेस वार्ता कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि 18 दिसंबर को राजभवन मार्च करेंगे। उन्होंने कहा कि मणिपुर में हो रही हिंसा और गौतम अडानी प्रकरण के विरोध में प्रदेश कांग्रेस की ओर से 18 दिसंबर को रांची के शहीद चौक से राजभवन तक मार्च किया जाएगा।