कांके: रांची निर्भया केस की बरसी पर महिलाओं ने अल्बर्ट एक्का चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया
Kanke, Ranchi | Dec 16, 2024 रांची निर्भया केस की बरसी पर सोमवार शाम करीब चार बजे महिलाओं ने अल्बर्ट एक्का चौक के पास मानव श्रृंखला बना कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हाल के कुछ वर्षों में महिला हिंसा, दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न जैसी घटनाओं में इजाफा हुआ है। महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।