कांके: रांची के JSSC कार्यालय घेराव के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज, उपायुक्त ने की प्रेस वार्ता, एसएसपी रहे मौजूद
Kanke, Ranchi | Dec 16, 2024 रांची स्थित JSSC कार्यालय घेराव के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सोमवार शाम करीब सात बजे प्रेस वार्ता की। इस दौरान एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने कहा कि जब डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन चल रहा था। तब 200 की संख्या में प्रदर्शनकारी पहुंचे और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए आने वालों को प्रभावित कर रहे थे।