बड़हिया: कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बाढ़ प्रभावित बड़हिया टाल क्षेत्र का दौरा कर अधिकारियों को त्वरित पहल के निर्देश दिए
गुरुवार को राज्य के कृषि मंत्री सह क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने बड़हिया प्रखंड के बाढ़ प्रभावित टाल क्षेत्र का भ्रमण किया. अपराह्न 3 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने एजनी घाट, भानपुर, नथनपुर, कोठवा, फदरपुर, पाली व महरामचक समेत विभिन्न गांवों में ग्रामीणों से संवाद कर समस्याएं जानीं. मंत्री ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान का निर्देश दिए.