खेत पर स्टार्टर चलाते ही लगा करंट, 61 वर्षीय किसान की मौत
प्रतापगढ़। धमोत्तर थाना क्षेत्र के पांडाखोरा गांव में शुक्रवार सुबह खेत पर कृषि कार्य करते समय करंट लगने से 61 वर्षीय किसान नारायण लाल मीणा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नारायण लाल पुत्र बगदीराम मीणा सुबह करीब 8 बजे खेत पर स्टार्टर चला रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह अचेत होकर गिर पड़े। परिजन और आसपास के लोग उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर धमोत्तर थाना पुलिस मोर्चरी पहुंची। मृतक के रिश्तेदार माणकलाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
#Pratapgarh #RajasthanNews #FarmerDeath #ElectricShock #Dhamottar Pandakhora