उदयपुर में पंचायतीराज सम्मेलन: जनप्रतिनिधियों से CM भजनलाल शर्मा का सीधा संवाद
उदयपुर। नगर निगम के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय पंचायतीराज जनप्रतिनिधि सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, नगर निगम महापौर पारस सिंघवी, समाजसेवी गजपालसिंह, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल और जिला परिषद सीईओ प्रीतम कुमार अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों से वर्चुअली संवाद किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण विकास और पंचायतीराज से जुड़े विषयों पर संवाद सुना।
#Udaipur #PanchayatiRaj #Rajasthan #BhajanlalSharma #MannalalRawat